March 16, 2026

छत्तीसगढ़ कराटे चैंपियनशिप में सेक्टर 7 इस्पात क्लब के बच्चों ने 4 गोल्ड मेडल जीता ।

IMG-20240617-WA0137

छत्तीसगढ़ ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप सेक्टर 9 महिला महाविद्यालय भिलाई में 2 दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ से कुल 350 बच्चों ने छत्तीसगढ़ के अन्य ज़िलों से आकर कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया ।यह चैंपियनशिप होनेकस सिटोरियो कराटे द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें भिलाई इस्पात क्लब सेक्टर 7 से कुल 8 बच्चों ने कराटे प्रशिक्षक जी अमर,के रामू के प्रशिक्षण में भाग लिया सेक्टर 7 क्लब के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया ।जिनको विभिन्न प्रकार के मैडल मिले ।गोल्ड मैडल जयदेव,के गणेश ,जी भरत,योगिराज,सिल्वर मेडल आदिशेष,बी आशीष , ब्राउनस मैडल विराट यादव ने अच्छा प्रदर्शन कर प्राप्त किया ।मैडल मिलने पर भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामन्त्री एवं इस्पात क्लब सेक्टर 7 के सचिव चन्ना केशवलू ने कराटे प्रशिक्षण देने वाले कोच जी अमर ,के रामू एवं के आंनद भाग लेकर मैडल पाने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसी तरह जीवन में लगातार बढते रहे ईश्वर से यही कामना की ।