March 11, 2026

अपना 54वां जन्मदिन मना रहे राहुल गांधी, जानें बहन प्रियंका के साथ कहां पहुंचे

500
कांग्रेस के कद्दावर नेता और गांधी परिवार के चश्म-ओ-चिराग राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहुल गांधी के लिए ये जन्मदिन काफी खास है, वजह साफ है लोकसभा चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन. इसके साथ ही राहुल गांधी की छवि में भी काफी सुधार देखने को मिला है. न सिर्फ पार्टी बल्कि भारतीय राजनीति में भी राहुल गांधी के कद में बढ़ोतरी देखने को मिली है. यही कारण है कि राहुल गांधी के लिए ये जन्मदिन काफी खास है. माना जा रहा है कि इस बार राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बन सकते हैं. राहुल गांधी ने लगातार पैदल यात्राओं के जरिए जनसंवाद की कोशिश की है.
अब पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी लगातार कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम कर रहे हैं. यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर सीधे दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय पहुंचे. खास बात यह है कि उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं.
पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत
राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत दिल्ली स्थित पार्टी के हेडक्वार्टर से की. उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मुख्यालय पहुंचीं. इन दिनों राहुल गांधी बहन प्रियंका ज्याद नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी वायनाड सीट से इस्तीफा देने के बाद बहन प्रियंका को ही यहां से उम्मीदवार घोषित किया.

You may have missed