March 11, 2026

छग में कानून ब्यवस्था ध्वस्त–जितेंद्र साहू बिजली दर बढ़ने के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्सन*

IMG-20240709-WA0009

*ब्लाक काँग्रेस कमेटी 6 द्वारा स्टेशन मरोदा के चौपाटी में किया आयोजन*
*रिसाली। ब्लाक काँग्रेस कमेटी 6 द्वारा सोमवार की सन्ध्या नगर पॉलिक निगम रिसाली के स्टेशन मरोदा ब्रिज के निचे चौपाटी में बिजली बिल बढ़ने व बिजली के कटौती के विरोध में छग के भाजपा सरकार के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्सन किया गया। धरना प्रदर्सन को संबोधित करते हुए पीसीसी महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा की छग में सरप्लस बिजली है।उसके बाद भी बिजली की कटौती व बिजली बिल में बढ़ौती कर रही है। भाजपा कभी भी जनता के हित के लिये आंदोलन नही करती। भाजपा हिन्दू मुस्लिम धर्मांतरण के लिये लड़वाने का काम करती रहती है। छग में भाजपा की सरकार बनते ही कानून ब्यवस्था ध्वस्त हो गया है। अब आप अपनी लड़ाई को सोसल मीडिया के माध्यम से लड़ सकते है। धरना प्रदर्सन को भिलाई जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर,रिसाली निगम की महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिह, वाय के सिह, एम् आई सी सदस्य सनीर साहू, विनोद खरे,ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द भाऊ सरिता पाण्डे ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक महामंत्री चन्द्रकांत कोरे ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली महापौर श्रीमतीं शशि सिन्हा, नगर पॉलिक निगम रिसाली के एम् आई सी सदस्य सनीर साहू, डा सीमा साहू, चन्द्रभान ठाकुर,जमुना ठाकुर, गोंविद चतुर्वेदी, पार्षद रेखा देवी, ममता यादव,विनोद गुप्ता, प्रेम चन्द साहू, राजेन्द्र रजक, गोबिद वर्मा, अशोक सिन्हा,गुलाब मानिकपूरी,पूर्व एल्डरमेन मोहम्मद निजाम,प्रमोद चौधरी,राहिल खान,लोकुमल,रूपा सोना, रीता महतो,कमला बाई,अनिता साहू,ममता यादव, फकीर राम ठाकुर, मोनेश बंछोर, रंगदास मानिकपूरी, वीरेन्द्र पाल, पूर्व जोन अध्यक्ष राजकुमार देसमुख उपस्थित थे*

*नेवई के पार्षद डोमनलाल बारले के निधन पर श्रद्गाजली दी*
*कार्यक्रम के समापन के बाद सभी काँग्रेसीओ ने मिलकर नगर पॉलिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमाक 34 के पार्षद डोमनलाल बारले के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजलि अर्पित की *

You may have missed