June 10, 2026

स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप 2023-24

IMG-20240716-WA0155

स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप 2023-24 में छत्तीसगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए भिलाई के रनवीर सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, डिंपल कौर, सिमरनप्रीत कौर, कुलजीत कौर, हर्षदीप सिंह, मनजोत सिंह, करनदीप सिंह गतका खिलाड़ियों ने 16 मैडल जीते। आज क्लेक्ट्रेट सभागृह दुर्ग में खिलाड़ियों को क्लेक्टर महोदया द्वारा चैक द्वारा दो लाख इकत्तीस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ी सिक्ख यूथ फोरम द्वारा संचालित अजीत खालसा गतका एकेडमी में कोच अमन सिंह एवं राजवीर सिंह के मार्गदर्शन में सेक्टर 2 गतका ग्राउंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एसोसिएशन के महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा, सिक्ख पंचायत के चैयरमैन जसबीर सिंह चहल,पलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, सिक्ख यूथ फोरम की चैयरमैन कुलवंत कौर, अध्यक्ष सुच्चा सिंह, प्रकाश सिंह, जगमोहन सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, रोहित पटेल, खेल संगठनों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

You may have missed