Home छत्तीसगढ़ मनोज राजपूत ले आउट में आज शिव भजन एवं महारूद्राभिषेक अनुष्ठान का...

मनोज राजपूत ले आउट में आज शिव भजन एवं महारूद्राभिषेक अनुष्ठान का होगा आयोजन

2
0

दुर्ग। जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं एम आर ले आउट के संचालक मनोज
राजपूत द्वारा शुक्रवार 02 अगस्त को टोल प्लाजा बाईपास के पास सिकोला
स्थित मनोज राजपूत ले आउट में श्रावण महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में
शिव भजन कीर्तन एवं महा रूद्राभिषेक अनुष्ठान रखा गया है। मनोज राजपूत ने
बताया कि यह शिवभजन कीर्तन एवं महा रूद्राभिषेक अनुष्ठान का कार्यक्रम
सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक शिव भजन कीर्तन एवं शाम 6 बजे से रात्रि
10 बजे तक रूद्राभिषेक आरती एवं भोग वितरण किया जायेगा। श्री राजपूत ने
इस अनुष्ठान में शिवभक्तों को बडी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य कमाने
की अपील की है।