March 10, 2026

जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

4003482-untitled-10-copy

पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ एक बार फिर मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है. मंगलवार को अभद्र टिप्णी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अदालत में अब इस मामले में 12 सितंबर को सुनवाई होगी. 2019 लोक सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रामपुर के पूर्व सांसद और सपा नेता आजम खान के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. कार्यक्रम में कई अन्य सपा नेता भी शामिल थे।

You may have missed