Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल- सचिन पायलट

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल- सचिन पायलट

2
0

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से 2 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनेगी। जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां होगी। पीसीसी प्रभारी सचिव जिलों का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। डबल इंजन के बाद भी लोग परेशान है। कांग्रेस नेताओं का टारगेट कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार समीक्षा करती है। पार्टी हित में जो अच्छा होगा, वह निर्णय लिया जाएगा। वहीं, भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाए जाने को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा कोई भी अभियान चलाएं जनता हमारे साथ है।