March 11, 2026

Haryana में जनसभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

4031801-0000000

अमित शाह मंगलवार को लोहारू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में बहल के खेल स्टेडियम में रैली करेंगे। अमित शाह की प्रदेश में यह पहली रैली होगी। इसमें वह स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। खास बात यह है कि इस बार भाजपा ने गृह मंत्री के चुनाव प्रचार के लिए शहरी क्षेत्र की जगह ग्रामीण क्षेत्र को चुना है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की सोच से चुनाव प्रचार को धार दे रही है। अमित शाह की रैली के लिए जहां भाजपा ने भिवानी जिले में ठेठ ग्रामीण क्षेत्र के तौर पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र को चुना है।

You may have missed