March 10, 2026

रायपुर में 19 सितंबर को निकलेगी झांकी

IMG-20240914-WA0477

अब तक 2200 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन

रायपुर। राजधानी रायपुर में 19 सिंतबर को गणेश विसर्जन की झांकी निकलेगी। इसके लिए ट्रैफिक रूट जारी किया गया है। हालांकि डीजे धुमाल पर अब भी असमंजस बरकरार है। वहीं मंगलवार को 1 बजे तक 2200 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। 17 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक रायपुर की 10 हजार से अधिक छोटी बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। रायपुर के खारुन तट पर विसर्जन कुंड भी बनाए गए हैं। बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए क्रेन लगाई गई है। साथ ही कुंड के पास आरती के लिए भी व्यवस्था की गई है, जहां अंतिम आरती के बाद भक्त बप्पा को विदाई दे रहे हैं।

You may have missed