March 10, 2026

बलौदाबाजार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लवन नगर में शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 10 आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई

IMG-20240924-WA0896.jpg

बलौदाबाजार 24 सितंबर 2024:- थाना लवन पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लवन नगर में शांति व्यवस्था बाधित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी आज  23.09.2024 को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 10 आरोपियों को पकडा गया
सभी आरोपियों के विरुद्ध की गई विधिवत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना लवन पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा, अवैध रूप से शराब बिक्री जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज  23.09.2024 को लवन नगर में शांति व्यवस्था तथा अभी आगामी समय में नवरात्र पर्व में नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के दृष्टिकोण से 10 आरोपियों को पकड़ा गया है, इस दौरान सभी 10 आरोपियों के विरुद्ध समुचित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।

You may have missed