March 13, 2026

आयुक्त अबिनाष मिश्रा, मनोज वर्मा सहित बैडमिंटन हाल एवं ओपन बैडमिंटन कोर्ट के कार्य की प्रगति को देखा 

IMG-20241008-WA0242

 

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शीघ्र राजधानीवासियों को ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान के समीप इंडोर बैडमिंटन हॉल और ओपन बैडमिंटन कोर्ट की शानदार सौगात देने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम जोन 6 द्वारा इंडोर बैडमिंटन हॉल और ओपन बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य तेज गति से पूर्णता की ओर अग्रसर है।
नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने आज निगम उपनेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिष्नर श्री रमेष जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा सहित संबंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में रावणभाठा मैदान के समीप नगर निगम जोन 6 द्वारा खिलाडियों और खेल प्रेमियों को खेल सुविधा विस्तार की सौगात देने निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन हॉल और ओपन बैडमिंटन कोर्ट के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
आयुक्त ने जोन कमिष्नर एवं कार्यपालन अभियंता को रावणभाठा मैदान के समीप निर्माणाधीन ओपन बैडमिंटन कोर्ट और इंडोर बैडमिंटन हॉल के शेष कार्य को तेजी से पूर्ण करवाकर लोकार्पित करने की तैयारी रखने के निर्देष दिये । इससे खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों को राजधानी शहर में एक और अच्छी खेल सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

You may have missed