June 8, 2026

NIA ने छत्तीसगढ़ में की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

4090398-untitled-29-copy

नक्सलवाद के खिलाफ NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. नक्सल कैडरों को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने वाले प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को यूपी से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में CPI (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते थे. इस मामले में अब तक कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी है. इस मामले में पहली बार 4 गिरफ्तारियां पिछले साल जनवरी में हुई थी।