दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के जन्मदिन पर रायपुर, दुर्ग, राजनंदगाव सहित अन्य जगहों पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने विधानसभा अध्यक्ष को बुके, माला, व केक काटकर बड़े ही उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। इसी कड़ी में रायपुर से राजनांदगांव जा रहें डॉक्टर रमन सिंह कुछ देर के लिऐ दुर्ग सर्किट हाउस पहुंचे जहां समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता व समाज सेवी अरविंदर सिंह खुराना भी दुर्ग पहुंच कर डॉक्टर रमन सिंह को बुके देकर उनके जन्मदिन की बधाई दी।।।।



