March 13, 2026

हेड कॉन्स्टेबलों के कंधों पर लगेंगे एक स्टार, IG ने किया प्रमोशन

mahanadi_bhawan_3434105_835x547-m-1

दुर्ग। दुर्ग रेंज के पुलिस कर्मियों को दिवाली से पहले अच्छी खबर मिली है। आईजी ने 46 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन दिया है। दुर्ग जिले के 37, बालोद जिले के 6 और बेमेतरा जिले के 3 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन देकर सहायक उप निरीक्षक बनाकर उन्हें बड़ी खुशखबरी दी है। IG दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग ने इन प्रमोशनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए। इस प्रमोशन प्रक्रिया के तहत दुर्ग जिले में 11, बालोद में 23 और बेमेतरा के 12 रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है।

You may have missed