March 13, 2026

  26 अक्टूबर को जगजीत सिंग नाईट संगीत कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20241018-WA0042(1)

सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र के क्रीडा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा महात्मा गाँधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में दिनांक 26 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को जगजीत सिंह नाईट संगीत कार्यक्रम का आयोजन संध्या 7ः30 बजे से किया जाएगा। आयोजन में मुंबई से अंतर्राष्ट्रीय वायलीन वादक, संगतकार व गायक श्री दीपक पंडित व भिलाई के प्रख्यात गायक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी अपने सुरों की छठा बिखेरकर संगीत सुधियों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मूर्धन्य कलाकार स्व. जगजीत सिंह जी को समर्पित इस आयोजन में उनके गजल के कायनात को पेश किया जायेगा। आयोजन में श्री प्रभंजय चतुर्वेदी गजल की तमाम बानगियों और खूबसूरती को अपने विशेष अंदाज़ में पेश करेंगे। इसके साथ ही श्री दीपक पंडित अपने सम्मोहक वायलीन वादन व गजल गायकी से गजल की नायाब दुनिया को पेश करेंगे।
कार्यक्रम में संगतकार के रूप में तबले पर श्री भालचंद्र शेगेकर व रामचंद्र सर्पे, की-बोर्ड पर श्री दिलीप शर्मा, ढोलक पर श्री भगवत साहू, आॅक्टोपेड पर श्री देवव्रत मजूमदार व दीपंकर दास, बांसुरी पर दुष्यंत हरमुख उपस्थित रहेंगें। भिलाईनगर के गजल व संगीतप्रेमी इस आयोजन में सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क है।
——————

You may have missed