June 9, 2026

त्योहारी सीजन को देखते हुए “आया त्यौहार चलो बाजार “ मुहिम चलाई जा रही है

IMG-20241023-WA0018

 

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स युवा विंग के अध्यक्ष रवि केवलतानी ने बताया कि जिसका की दुर्ग में मंगलवार को शुभारंभ किया गया ऑनलाइन व्यापार के चलते जिस तरह से लोकल बाजार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है उससे बचने के लिए ही चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से यह मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत ग्राहकों को लोकल बाजार से खरीदी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
चेंबर की दुर्ग इकाई के द्वारा बुधवार को मोती कंपलेक्स के पास चेंबर के सभी पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर ग्राहकों का मुंह मीठा कराया , लोकल बाजार से खरीदी करने के लिए अपील की , इस अवसर पर रायपुर से चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी जी और कैलाश खेमानी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे । अब देखने वाली बात यह होगी कि चैंबर की इस मूहिम का कितना असर ग्राहकों पे पड़ता है।
अन्य उपस्थित सदस्य इस प्रकार रहे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला , चेयरमेन पवन बडजात्या , अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा , कैट अध्यक्ष मोहम्मद अली हिरानी , चेंबर युवा विंग अध्यक्ष रवि केवलतानी, महामंत्री आशीष खंडेलवाल , महिला विंग अध्यक्ष पायल जैन , महामंत्री गुंजा पिंचा, उद्योग चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे , दितेश बदानी , विवेक बदानी, विनय कश्यप , राजा कांकरीया , शारदा गुप्ता , पिंकी पुरोहित

You may have missed