March 10, 2026

19 मौतें, यहां हुई भीषण बस दुर्घटना

4122346-untitled-1-copy

मेक्सिको । मेक्सिको में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेक्सिको के केंद्रीय राज्य जकाटेकास में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से भरी बस एक मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन खाई में गिर गए। सोशल मीडिया पर साझा की गई छवियों में बचाव दल और सैन्य कर्मियों सहित सुरक्षा बल क्षेत्र की सुरक्षा कर रहे हैं, जबकि बचाव दल शवों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं।

You may have missed