March 14, 2026

स्व. व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित रहा : देव

IMG-20241107-WA0017

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पूर्व सांसद श्रीगोपाल के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीगोपाल व्यास (शीरू भैया) के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि स्व. व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक जीवन मूल्यों के लिए समर्पित रहा। स्व. श्रीगोपाल व्यास समूचे संघ-परिवार के लिए अनुकरणीय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने व्यास-परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रा.स्व.सं. के वैचारिक अधिष्ठान को आत्मसात कर आजीवन राष्ट्रीयता की अलख जगाने में जुटे रहे स्व. व्यास भाजपा के राज्यसभा सांसद रहते हुए राजनीतिक मर्यादा और सादगी का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आकाश-दीप बनकर प्रेरणा प्रदान करेगा। श्री देव ने परमपिता परमेश्वर से स्व. व्यास की आत्मा को चिरशांति व अपने चरणों में सुवास प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You may have missed