March 19, 2026

महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे, जिन महिलाओं ने नहीं किया आवेदन उन्हें मौका देगी सरकार

4147187-untitled-5-copy

रायपुर: प्रदेश के सबसे चर्चित और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह अपडेट इस योजना के लिए फिर से किये जाने वाले आवेदन से जुड़ा है। विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद ही इस बारें में मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है। एक निजी चैनल से हुई बातचीत में लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योजना की शुरुआत से पहले बड़े पैमाने पर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरे गये थे। एक आंकड़े के अनुसार प्रदेश की 70 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। जहां तक फिर से आवेदन का सवाल है तो इसके लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा और फिर से आवेदन लिया जाएगा।

You may have missed