Home छत्तीसगढ़ आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने जोनो में निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन...

आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने जोनो में निर्माण कार्यो की प्रगति का अवलोकन किया

3
0

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने विभिन्न स्थानों में जोनो द्वारा नगर निगम के निर्माण कार्यो की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन मुख्यअभियंता श्री यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव, श्री राकेष शर्मा, नगर निवेषक श्री आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंताओं , सहायक अभियंताओं की उपस्थिति में किया एवं स्थल समीक्षा कर आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये।
आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 के तहत श्याम प्लाजा के समीप पंडरी क्षेत्र में हाल में बनायी गयी बीटी रोड का निरीक्षण अधिकारियों सहित किया। आयुक्त ने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी ली । जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन विकास एवं निर्माण कार्यो को गतिमान करके सतत माॅनिटरिंग करवाते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।