Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण उपचुनाव में मतदान के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान,...

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में मतदान के बीच मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को लेकर कही यह बात

4
0

 

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में वोटिंग सुबह से ही जोर-शोर से चल रही है वहीं झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में चुनाव को लेकर बयान दिया है। सीएम ने कहा कि ” आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।