March 10, 2026

सांसद से मिलाने पहुंचे पाली समिती कुदमुरा के लोग, कबीर साहब के निर्माणाधीन मंगल भवन की जमीन में कब्जे की शिकायत

IMG-20241114-WA0029

 

 

लाख कोशिशों के बाद भी कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को कोरबा प्रवासे पर पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत से मिलने नपाली समिती कुदमुरा के लोग पहुंचे। लोगों का कहना है, कि प्रशासन से एनओसी मिलने के बाद उनके द्वारा कुदमुरा में सद्गुरु कबीर साहब का मंगल भवन बनाया जा रहा है। जिस पर अज्ञात लोगों की नजरें गड़ गई है और वे उस पर कब्जा करना चाहते है। उन्होंने बताया की समिती की तरफ से 85 हजार रुपए खर्च कर उबड़-खाबड़ जमीन का समतलीकरण कर सुधारा गया है और वहां निर्माण कार्य शुरु किया गया। जिस पर कब्जा किया जा रहा है। समिती के लोगों ने सांसद और नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत से शिकायत कर इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। सांसद ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और उस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

You may have missed