March 12, 2026

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हुई नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, प्रोमो वीडियो आया सामने

kapil-sharma

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन शुरुआत से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।इस शो के बीते एपिसोड में नारायण मूर्ति, सुधा मूर्ति, दीपिंदर गोयल और जिया गोयल जैसे बिजनेस आइकॉन नजर आए थे।अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस सप्ताह के मेहमान बेहद खास होने वाले हैं। प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
लगभग 5 साल बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो में द कपिल शर्मा शो के पूर्व जज सिद्धू की एंट्री हो चुकी है। हालांकि, वह इस शो में बतौर मेहमान नजर आएंगे।इस दौरान सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी उनका साथ देने वाली हैं।सिद्धू के साथ इस एपिसोड में क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ नजर आएंगे।इस एपिसोड को आप 16 नवंबर, 2024 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
००

You may have missed