Home Uncategorized आज रात फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने मैग्नेटो मॉल जाएंगे CM विष्णुदेव...

आज रात फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने मैग्नेटो मॉल जाएंगे CM विष्णुदेव साय

4
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात्रि 8 बजे द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने मैग्नेटो मॉल जाएंगे। राज्य शासन द्वारा द साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। छग में टैक्स फ्री – बीते दिनों सीएम साय ने X पर लिखा था, हमारी सरकार ने “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था। यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है।