March 10, 2026

ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) दुर्ग द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना(ईपीएस) -95 के बारे में बातचीत करने के लिए एक बैठक का आयोजन 23 नवंबर को सेक्टर 2 ,भिलाई, छत्तीसगढ़ मे किया गया .

IMG-20241125-WA0015

 

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे ऑल इंडिया कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ ईपीएस- 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के नेता महाराष्ट्र के उदय भट्ट विशेष रूप से उपस्थित थे

बैठक में उन्होंने ईपीएस 95 पेंशन को लेकर देश भर में चल रहे आंदोलन ,उच्च न्यायालयों व सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि पेंशन का अधिकार मजदूरों ने लड़कर हासिल किया है जिसे सरकार खत्म करना चाहती है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में ईपीएस 95 के तहत लगभग 75 लाख लोगों को पेंशन मिलती है. श्रमिकों से जितना अंशदान लिया जाता है उसके एवज में बहुत कम न्यूनतम ₹1000 पेंशन दिया जाता है जो कि श्रमिकों के साथ घोर अन्याय है.ऐसा लगता है कि सरकार मुनाफा कमाने के लिए पेंशन योजना चला रही है.

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से ईपीएस 95 के तहत पेंशन न्यूनतम 9000 साथ में डीए की मांग की जा रही है.उन्होंने तमाम लोगों से अपील किया कि बुढ़ापा का सहारा व सम्मान के साथ जीवन के लिए पेंशन के आंदोलन को मजबूत करें.

बैठक में मुक्तानंद साहू,बी एम सिंह, राजेन्द्र परगनिहा आदि लोगों ने भी बात रखी.बैठक का संंचालन बृजेन्द्र तिवारी ने किया.

बृजेन्द्र तिवारी, सचिव,
ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू)
भिलाई, जिला-दुर्ग,छत्तीसगढ़
9926146022

You may have missed