संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार (25 नवंबर, 2024) से शुरू हो चुका है. पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच नोकझोंक हो गई. ये नोकझोंक गौतम अडानी के मुद्दे को लेकर हुई. मल्लिकार्जुन खरगे अडानी घूस केस में अपनी बात कहना चाह रहे थे, लेकिन नियमों के तहत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उस मुद्दे पर उन्हें बोलने से मना कर दिया



