Home देश SPG कमांडो नहीं CRPF अधिकारी है ये महिला, वायरल फोटो की सच्चाई

SPG कमांडो नहीं CRPF अधिकारी है ये महिला, वायरल फोटो की सच्चाई

22
0

दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में पीएम मोदी के पीछे एक महिला सुरक्षा अधिकारी खड़ी है। कंगना ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। फोटो पर लिखा है लेडी एसपीजी और साथ ही इसे वुमन एम्पॉवरमेंट का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया है। कंगना ने फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं दिया है। ऐसे में फोटो के ऊपर लिखे लेडी एसपीजी के आधार पर लोग अनुमान लगाने लगे। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि महिला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कमांडो है। बता दें कि एसपीजी की क्लोज प्रोटेक्शन टीम में कुछ महिला कमांडो शामिल हैं। इन्हें साल 2015 में एसपीजी की इस टीम में शामिल किया गया। हाल-फिलहाल एसपीजी में करीब 100 महिला कमांडोज शामिल हैं। बहरहाल, जिस महिला सुरक्षा अधिकारी की तस्वीर कंगना रनौत ने शेयर की है वह एसपीजी कमांडो नहीं है। एनडीटीवी के मुताबिक यह महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पीएसओ है। वह सीआरपीएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट तैनात है।