March 12, 2026

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

4212328-untitled-41-copy

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज वर्मा परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर्मा परिवार की बेटी को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। सीएम साय का X पोस्ट – आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में वर्मा परिवार के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वर-वधू को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा , राजीवलोचन महाराज, विधायक भावना बोहरा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You may have missed