March 12, 2026

भाजपा और जेडीयू में पड़ी दरार! सरकार के इस कदम से नाराज हुई नीतीश कुमार की पार्टी

nitish-kumarh-768x512

केंद्र और बिहार में बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने असम की हिमंता सरकार के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई है। असम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार के बीफ बैन के फैसले का एनडीए में विरोध शुरू हो गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसे राजधर्म के विपरीत करार देते हुए असम सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की है।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। लोगों को विकल्प देना चाहिए। सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे। यह फैसला राजधर्म के खिलाफ है और समझ से परे है।

You may have missed