March 12, 2026

ग्राम सेलूद के 24 कुंडीय महायज्ञ के प्रथम दिवस 2 जनवरी 2025 को भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल, होंगे

IMG-20241207-WA0008

अतिथि के रूप में सासद विजय बघेल , पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने सहमति प्रदान की
*पाटन विधानसभा। पाटन ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में 2 जनवरी से 5 जनवरी तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा का आयोजन किया गया है।जिसके प्रथम दिवस 2 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे l दोनो अतिथि ने महायज्ञ में आने की स्वीकृति प्रदान किया है l ग्राम सेलूद में सनातन पर्व के अवसर पर चार दिनों तक भव्य महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है l जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है l सेलूद ग्राम में पहली बार 24 कुण्डीय महायज्ञ होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र की जनता के साथ साथ राजनेताओ का भी आगमन होने जा रहा है l अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ चिन्मय पंड्या जी की आने की सहमति मिल चुकी है l चारो दिवस में अलग अलग धार्मिक मूर्धन्य के साथ साथ दोनो ही पार्टी के वरिष्ठ नेता गन पहुंचने वाले है l प्रथम दिवस के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है lसाथ ही महायज्ञ में अतिथि के रूप में दूर्ग लोकसभा के सासद विजय बघेल , पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य सामिल होगी।जिन्होंने महायज्ञ में आने की सहमति प्रदान की है*

You may have missed