March 12, 2026

साल ज्यादा नौकरी करेंगे सरकारी कर्मचारी, हाईकोर्ट ने रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के दिए निर्देश, इतने दिनों में सरकार जारी करेगी गाइडलाइन

IMG-20241209-WA0019

 

 

सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ने सहित अन्य कारणों से दुनिया के कई देश अब कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का फैसला लिया है। चीन की सरकार ने तो इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत में भी कुछ इसी तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है कि यहां की सरकार भी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बढ़ोतरी कर सकती है। इसी बीच अब झारखंड राज्य के हाईकोर्ट ने वेटनरी डॉक्टर्स की रिटायरमेंट की उम्र एलोपैथिक डॉक्टरों के समकक्ष किए जाने के निर्देश दिए हैं। अब सरकारी पशु चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टर 65 वर्ष की उम्र में रिटायर होंगे। कोर्ट ने सरकार को इस संबंध में 16 सप्ताह के भीतर दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।