40 करोड़ धूल में, 400 बोलेरो हुए कंडम
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में डायल-112 इमरजेंसी सर्विसेज प्रोजेक्ट के लिए 2023 में खरीदे गए 400 बोलेरो व्हीकल्स रायपुर में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) के अमलेश्वर बटालियन मैदान में पड़े हैं और खराब हो रहे हैं. इस बीच, बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा 40 करोड़ रुपये में लाए गए इन व्हीकल्स का मकसद राज्य के 34 में से 33 जिलों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कवरेज को बढ़ाना था. यह सर्विस अब तक 11 जिलों में लागू की जा चुकी है. हालांकि, 15 महीने बाद भी व्हीकल्स पड़े हुए हैं और उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है. ये व्हीकल्स धूल से ढके हुए हैं, टायर डैमेज हैं, बैटरियां खत्म हो चुकी हैं और तारों में चूहे घुसे हुए हैं.
#