March 12, 2026

इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को लेकर खींचतान, लालू यादव ने भी की नेतृत्व ममता बनर्जी को सौंपने की मांग

IMG-20241210-WA0021

 

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी.

You may have missed