March 12, 2026

सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

IMG-20241209-WA0022

मंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जिनमें मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिये छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक , 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 

 

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये उम्मीद्वारों के लिये ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिये छूट प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार , उपनिरीक्षक संवर्ग , प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिये केवल एक बार के लिये छूट देने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन , भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) विधेयक , 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू. करने का निर्णय लिया गया। इससे नवीन तकनीक के उपयोग के साथ ही दुग्ध महासंघ के प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी।

You may have missed