March 12, 2026

मुंबई बस हादसे को लेकर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

4224509-untitled-4-copy

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला इलाके में हुए BEST बस हादसे में एक नया मोड़ सामने आ गया है। पुलिस ने मंगलवार को दावा किया है कि 7 लोगों को कुचलने वाली BEST बस के ड्राइवर को इलेक्ट्रिक गाड़ी यानी कि EV चलाने का कोई अनुभव नहीं था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ड्राइवर मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उसे 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने कथित तौर पर बताया कि उसने इलेक्ट्रिक बस चलाने के लिए सिर्फ 10 दिन की ट्रेनिंग ली थी।

You may have missed