March 8, 2026

एमआरडी विभाग में राजभाषा कार्यशाला संपन्न

IMG-20241212-WA0156

भिलाई इस्पात संयंत्र के मटेरियल्स रिकवरी डिपार्टमेन्ट के सभागार में 11 दिसम्बर 2024 को महाप्रबंधक (प्रचालन-एमआरडी) श्री आलोक माथुर के मुख्य आतिथ्य में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एमआरडी के कार्यक्षेत्र में पदस्थ एफ़.एस.एन.एल. के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
कार्यशाला में उप महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री रेजी उन्नून्नी, सहायक महाप्रबंधक (एमआरडी) श्री अवनीश दुबे, वरिष्ठ प्रबंधक (एमआरडी) श्री प्रशांत यादव सहित विभाग के अन्य कार्मिकगण उपस्थित थे|
मुख्य अतिथि श्री आलोक माथुर ने कहा कि मटेरियल्स रिकवरी डिपार्टमेन्ट में समस्त कार्य हिंदी भाषा में ही संपादित किए जाते हैं। हिंदी हमारे देश की प्रमुख भाषा है। हमारा विभाग एमआरडी शत-प्रतिशत पत्राचार हिंदी में करने को पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
कार्यक्षेत्र में हमारा विभाग एमआरडी व्यर्थ से अर्थ बनाने सतत प्रयासरत है, इसी क्रम में हम राजभाषा हिंदी को शत-प्रतिशत कार्यालयीन कार्यों में उपयोग में लाने सार्थक एवं परिणामदायक प्रयासों में निरंतर जुटे हैं। इन्हीं प्रयासों का ही परिणाम है, जो हमारे विभाग को संयंत्र स्तर पर वार्षिक हिंदी पुरस्कार के रूप में ‘निदेशक प्रभारी, राजभाषा वैजयंती’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के उपयोग में और भी बेहतर प्रदर्शन हेतु हम संकल्पित हैं।
विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सहायक प्रबंधक (एम.आर.डी) एवं विभागीय राजभाषा समन्वय अधिकारी श्री कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि राजभाषा विभाग के प्रत्येक आयोजन में एमआरडी विभाग के कार्मिकों की हमेशा ही प्रतिभागिता रहती है। विभाग में राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों का अनुपालन किया जा रहा है। हिंदी में कार्य करने से समग्र निष्पादन में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में राजभाषा विभाग द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री मुनेश्वर राम साहू, द्वितीय श्री सुनील कुमार वर्मा, तृतीय श्री अवनीश दुबे तथा प्रोत्साहन पुरस्कार श्री कुलदीप सिंह तोमर, श्री रेजी उन्नून्नी एवं श्री प्रशांत यादव ने प्राप्त किया|
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मनाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता माह के अंतर्गत कार्यशाला में पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसके विजेता श्री सतीश कुमार साहू, श्री अभिनय कुमार, श्री प्रशांत यादव, श्री कमलेश राजपूत, श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री एम. वी. वर्गीस, श्री सुनील कुमार सिंह रहे।
उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन – राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने राजभाषा के सांविधिक प्रावधानों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी में समस्त कार्य करने हेतु शपथ दिलाई। विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी श्री कुलदीप सिंह तोमर ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।
———————

You may have missed