Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की होगी छटनी? सरकार ले सकती है...

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की होगी छटनी? सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, अब तक सामने आए तीन फर्जी लाभार्थी

2
0

जगदलपुर: Mahtari Vandana Yojana New Update छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ सनी लियोनी को भी मिलने की जानकारी मिलने के बाद सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने यहां तक कह दिया था कि अभी तो सनी लियोनी का नाम सामने आया है, आगे करीना कपूर का नाम भी सामने आएगा। वहीं, सनी लियोनी का मामला सामने आने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत दो अपात्रों को भुगतान किए जाने का भी मामला सामने आया है।