June 8, 2026

नेहरू आर्ट गैलरी में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन

IMG-20241120-WA0031

-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में गोल्डन एम्पथी फाउंडेशन, भिलाई द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 16 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 16 जनवरी 2025 को संध्याकाल मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर द्वारा किया जायेगा।
दिव्यांग बच्चों की कला व रचनात्मक प्रतिभा पर आधारित यह चित्रकला प्रदर्शनी 16 से 17 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन संध्या 5ः00 बजे से रात्रि 8ः30 बजे तक आम जनता के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
—————