March 10, 2026

दीनदयाल अंत्योदय योजना – मौली माता महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं अस्पतालों में ई रिक्षा से भोजन सप्लाई कर मजबूत आर्थिक स्थिति प्राप्त कर जीवन में आत्मनिर्भर बनकर आत्मविष्वास अर्जित कर रही

Screenshot_2025_0116_193707

महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को अस्पतालों में केंटीन के माध्यम से प्रतिमाह 5-6 लाख की आय 


रायपुर – प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मागदर्षन में राज्य नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के दिषा निर्देष अनुसार रायपुर जिला प्रषासन के निर्देषन में राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम के माध्यम से संचालित लोककल्याणकारी दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत् गठित मौली माता महिला स्व-सहायता समूह, जिसका पंजीयन क्रमांक 22333204165 है, विगत 07 वर्षों से (2017 से) महिलाओं द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर में जुड़ने के पश्चात् समूह की महिलायें एक नई पहल करते हुये अस्पतालों में केंटीन का काम संचालन कर रही है, जिसमें वे चाय, नाश्ता, भोजन इत्यादि सप्लाई का कार्य कर रही है। प्रतिदिन अस्पताल में लगभग 200 लोगो को भोजन दिया जाता है। केंटीन के माध्यम से समूह की महिलाओं को प्रतिमाह 5-6 लाख की आमदनी होती है। समूह की अध्यक्ष ने बताया जो आमदनी होती है उसे आपस में वितरण करते है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत जुड़ने के पश्चात् मौली माता स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आवर्ती निधि 10000 रू. प्राप्त कर समूह के माध्यम से ई रिक्शा खरीद कर व्यवसाय शुरू किया और आज अस्पतालों में ई रिक्शा के द्वारा ही भोजन सप्लाई कर एक सशक्त नारी की भूमिका निभा रही है साथ ही अन्य महिलाओं को रोजगार देकर उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही साथ उनकी आत्म निर्भरता सहित आत्मविश्वास इससे निरंतर बढ़ रहा है।

You may have missed