March 12, 2026

सुने मकान में चोरी करने वाले 01 व्यक्ति को लिया गया पुलिस हिरासत मे______

Screenshot_2025_0119_191810

“””आरोपी के द्वारा किया गया था 01 केटा कार व सोने चांदी के गहने व नकदी की चोरी””””कसडोल(कुबेर भूमि)01 केटा कार व नगदी रकम व सोने के जेवरात आरोपी से किया गया बरामद कुल किमती 119600/रू को किया गया बरामद।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में तथा उक्त निर्देर्श के परिपालन में अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना कसडोल के उपनिरीक्षक सुखेन नायक के द्वारा थाना कसडोल के अपराध कमांक 50/2025 धारा 331 (3) 305 (ए) बीएनएस के प्रकरण में प्रार्थी चोलेश साहु उर्फ पिन्टु ग्राम छाछी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मकान में अज्ञात चोर के द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के आभुषण, नकदी रकम तथा घर के सामने खड़ी केटा कार किमती 600000/रू को भी चोरी कर ले गया है. जिस पर थाना कसडोल के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद विवेचना दौरान अज्ञात चोर के पतासाजी में संदेह व शक के आधार पर आरोपी दिलीप कुमार कश्यप को हिरासत में लेकर पुछताद किया गया जो चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी के निशानदेही पर चोरी किये गये मशरूका 01 केटा कार सीजी 22 डब्ल्यू 5289 01 जोडी सोने का झुमका किमती 90000/रू व नकदी रकम 6900/रु कुल किमती 1196000/रू (अक्षरी दस लाख छयानबे हजार रूपये) को बरामद किया गया है। तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसायकल व 02 नग कटर व गुलाबी रंग का टार्च व 02 नग गोचाइल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी दिलीप कुमार कश्यप को गिरफ्तार उक्त कार्यवाही में थाना-कसडोल पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त किया है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाने कि तैयार कि जा रही है।
आरोपी दिलीप कुमार कश्यप पिता घनसाय कश्यप उम्र 22 साल साकिन कटौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चापा।सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि एस.आर नायक प्रआर 1003 राजु टण्डन प्र०आरक्षक 182 भीम साहु आरक्षक 534 मृत्युजय महिलागे, 921 प्रताप बंजारे, कमलेश्वर बर्मन 757 व थाना गिधौरी के आरक्षक 662 सुजीत तम्बोली व आरक्षक 859 अमीर राय व थाना कसडोल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

You may have missed