March 13, 2026

शिवानंद नगर में लहराया तिरंगा

IMG-20250127-WA0063

छत्तीसगढ़ जनहितकारी कल्याण सेवा समिति 15 वर्षों से पीड़ित मानवता की कर रहा है सेवा


रायपुर। छत्तीसगढ़ जनहितकारी कल्याण सेवा समिति शिवानंद नगर खमतराई,रायपुर द्वारा  गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया
जिसमें विशेष अतिथि भूतपूर्व सैनिक  -के .सी.झा एवं सदस्यों ने ध्वजारोहण किया।
अध्यक्ष पी के निषाद अधिवक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान हमें हमारे धर्म, रक्षा एवं प्रचार की शक्ति प्रदान करती है जो प्रयागराज के महाकुंभ जैसे सफल आयोजन की शक्ति देती है , और धर्मप्रचार की शक्ति प्रदान करती है। वहीं उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंदेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनहितकारी कल्याण समिति विगत 15 वर्ष से शोषित ,पीड़ित, वंचित, स्थानीय एवं प्रवासी लोगों का सहयोग करता रहा है। उन्होंने सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया व निरंतर प्रयासरत होने के लिए प्रोत्साहित किया।
महासचिव -जीवन नगेश ने “अपना देश अपना संविधान ,समृद्धि और विकास से है महान” की बातों से संविधान से आत्मनिर्भर बनने की शक्ति का वर्णन किया वहीं चैतराम साहू ने “संविधान, संगठित होकर समृद्धि विकास देती है” इस पर अपना विचार रखा। घनश्याम पाठक के  संगीतमय देशभक्ति गीत व कविता पाठ ने महफिल को उत्साह से भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन नवयुवक सदस्य -चंद्रिका प्रसाद साहू द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य पर संजय वर्मा, डीएन वर्मा , लालाराम साहू , चोवाराम साहू, सुखीराम साहू, आरपी पटेल, दिनेश, इतवारी निषाद, रमेश वर्मा,  गोलूठाकुर, केपी सिंग, राधेश्याम सेन, डी आर साहू, रविंद्र सिग, प्रशांत मिश्रा व समिति के सहयोगी सदस्यगण मार्गदर्शक एवं संरक्षक, बच्चे, गणमान्य नागरिक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया तथा
“संविधान की रक्षा, अपनी आत्मसम्मान की सुरक्षा”
इस नारे के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

You may have missed