March 13, 2026

भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में गैंगरेप, नाबालिग पीडि़त लड़की ने लगाई फांसी

IMG-20250220-WA0171(1)

पुलिस ने दो दिन बाद किया एफआईआर दर्ज, मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने किया थाने का घेराव
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया तो पीडि़त लड़की ने दो दिन बाद सोसाईड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। इस सामूहिक दुष्कर्म से आक्रोशित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने आज थाने का घेराव कर दिया जब जाकर पुलिस ने दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की। पुलिस द्वारा इस मामले में लापरवाही बरतने और एफआईआर नही लिखने का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले कांड के प्रमुख आरोपी आदि अपने परिवार के साथ फरार हो गया। यदि पुलिस तुंरत इस मामले में एफआईआर दर्ज की होती और कार्यवाही की होती तो आरोपी फरार नही हुआ होता।
मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीडि़त नाबालिग युवति के आत्महत्या के बाद उसके कमरे में सोसाईड नोट मिला है जिसमें उसने आदी बारले (19) और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। लड़की के मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर मिले हैं, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप का जिक्र है। घटना के दो दिन बाद पीडि़ता ने रविवार 18 फरवरी को सुसाइड कर लिया है। उसके बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की जब समाज के सैकड़ों लोगों ने स्मृति नगर पुलिस चौकी का घेराव कर दिया तब जाकर पुलिस प्रशासन ने एफआईआर लिख अतिशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वाशन दिया। स्मृतिनगर क्षेत्र में नाबालिग के आत्महत्या के प्रकरण में मर्ग जाँच के क्रम में प्राप्त सुसाइड नोट परिजनों के कथन एवं मोबाइल फ़ोन के विश्लेषण से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदि बारले के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण धारा 108 बी एन एस ,बलात्संग की धारा 64(2) (द्व)बी एन एस,एवम पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ड्ढ),6 के तहत अपराध कायम कर विवेचना प्रांरभ कर रहे है जब आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। आदी और नाबालिग के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कई महीने तक लड़की के साथ संबंध बनाए। परिजनों ने बेटी को ब्लैकमेल करने की बात भी कही है। आरोपी लड़का परिवार के साथ फरार है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी। आदी बारले और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते थे, दोनों के बीच प्यार का मामला था। पिछले कई महीनों से वे एक दूसरे से फोन पर बातें करते और वॉट्सअप में चैट करते थे। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि आदी ने लड़की को अकेले कमरे में बुलाना शुरू कर दिया। जब नाबालिग उससे मिलने पहुंची तो उसने उसे प्यार और जीवन भर साथ देने का वादा करके उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आदी के दोस्तों को जब यह बात पता चली तो उन लोगों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप करने का प्लान बना डाला।
16 फरवरी को आदी ने लड़की को अकेले होने की बात बोलकर अपने कमरे में बुलाया। उसके बाद वहां उसके दोस्त पहुंच गए और इसके बाद सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना से लड़की इतनी टूट गई की उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई। इसके बाद 18 फरवरी की दोपहर जब घर में कोई नहीं था, तब वह पंखे से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।
परिजनों ने किया थाने का घेराव
पोस्टमॉर्टम के बाद लड़की के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों और समाज वालों ने थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा है और इस मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
सुसाइड नोट में लिखा-मुझे धोखा दिया…बालिग ने मरने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। तब से ये सब है। 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है। कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे।
कॉल रिकार्डिंग में है गैंगरेप करने की बात:-
लड़की के मोबाइल फोन से वॉट्सऐप चैट और कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिले हैं। उसमें नाबालिग और आदी के बीच संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है। उसने ये बात अपने भाई और मां को बता दी है।
दिनांक 18-02-25 को स्मृतिनगर क्षेत्र में नाबालिग के आत्महत्या के प्रकरण में मर्ग जाँच के क्रम में प्राप्त सुसाइड नोट परिजनों के कथन एवं मोबाइल फ़ोन के विश्लेषण से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदि बारले के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण धारा 108 बी एन एस ,बलात्संग की धारा 64(2) (द्व)बी एन एस,एवम पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ड्ढ),6 के तहत अपराध कायम किया जाकर विवेचना किया जा रहा है प्रकरण में संलिप्त आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा

You may have missed