March 9, 2026

हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को वापस भेजा गया, एक दिन में 3 ड्रीमलाइनर विमान में आई खराबी…

images (13)

 नई दिल्ली। हाल के दिनों में बोइंग की ड्रीमलाइनर विमानों तकनीकी खराबियों और सुरक्षा चिंताओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद अब हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह होने के कारण वापस हांगकांग लौटना पड़ा। ये प्लेन भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है।

दो और बोइंग ड्रीमलाइनर को लौटना पड़ा वापस

बता दें सोमवार को बोइंग ड्रीमलाइनर से जुड़ी दो अन्य घटनाएं भी सामने आईं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाली ब्रिटिश एयरवेज की बोइंग ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। वहीं, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की एक अन्य बोइंग ड्रीमलाइनर को बम की धमकी मिलने के बाद वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा।

 

You may have missed