March 15, 2026

जुआरियों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाइ, 18 गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा की रकम जब्त…

IMG-20250616-WA0018

भिलाई। जुआरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस के पीछे में जुआ खेल रहे 18 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिसने 10.82 लाख रुपए नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश व 20 मोबाइल जब्त किया है। मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस बाउण्ड्रीवाल के पीछे बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में जुआरी हैं और लाखों की बाजी चल रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा गया । मौके से कुल 10.82 लाख रुपए नगदी व 20 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) 5 के तहत कार्यवाही की गई है।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी।

हर्षित जैन उम्र 26 साल साकिन महावीर नगर थाना दुर्ग।

साहिल हरनखेडे 25 साल साकिन राजीव नगर थाना दुर्ग।

गोपी सोनकर 28 साल साकिन शिव पारा थाना दुर्ग।

संदीप सिह 29 वर्ष साकिन ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव।

भवीन जैन उम्र 33 साल साकिन ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग।

पप्पू साहू 38 साल साकिन राजीव नगर दुर्ग।

नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग।

चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग।

टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर।

नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव।

हर्ष देवांगन उम्र 28 साल साकिन नया पारा रोड दुर्ग।

भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल साकिन कर्मचारी नगर थाना मोहननगर।

हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर।

खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग।

मनय जैन उम्र 31 साल साकिन गांधी चौक दुर्ग।

विनोद गोवानी उम्र 40 साल साकिन सिंधी कालोनी दुर्ग।

भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल साकिनशंकर नगर दुर्ग।