विश्व शांति के लिए श्री विमल नाथ भगवान के . भक्तों ने अभिषेक किया परम पूज्य दुर्लभमति माताजी ने त्रिवेणी जैन तीर्थ में भक्तों के साथ विधान पूजन कराया किया…
योगार्पण – तीसरा दिन
आज से त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में 1008 आदिनाथ भगवान और 1008 विमल नाथ भगवान के मंगल अभिषेक शांति धारा परम पूज्य 105 दुर्लभमति माताजी के अमृत वचनों से किया
शांति धारा का सौभाग्य राजेश पंडित जी गौरव बाकलीवाल को मिला
पूज्य माताजी ने अपने अमृत वचनों में ध्यान साधना का योग साधना शिविर कराया इस अवसर पर आज जैन भवन के प्रांगण में
योग प्रशिक्षक कुमकुम जैन ने प्रतिभागियों को नए-नए योगासन एवं प्राणायाम करवा कर तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन का अनुभव कराया।
साथ ही आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी ने सभी साधकों को णमोकार महामंत्र की महिमा बताते हुए मंत्र के माध्यम से ध्यान केंद्रित करने का अभ्यास करवाया।
उनका सान्निध्य समस्त साधकों के लिए एक दिव्य अनुभूति रहा।
श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में श्री 1008 विमल नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर के मंगल अभिषेक
परम पूज्य 105 दुर्लभमति माताजी ने अपने अमृत वचन ने कहा कि आज अनेक राष्ट्रों के बीच में जो विनाशकारी युद्ध हो रहा है उसको समाप्त करते हुए संसार जगत में सुख शांति अमन जैन का वातावरण निर्मित होना चाहिए इसके लिए उन्होंने वीर प्रभु से प्रार्थना किया और कहा कि हम सभी संयम के साथ अपना जीवन जिए
विश्व शांति के लिए पूज्य माताजी ने आज विमल नाथ भगवान के विधान पूजन भक्तों के साथ कराया इस अवसर पर विधान मंडप में मंगलदीप कलश की स्थापना श्री पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के ज्ञानचंद बाकलीवाल अध्यक्ष प्रशांत जैन उपाध्यक्ष प्रदीप जैन बाकलीवाल भारत जैन शििंपी जैन प्रवीण छाबड़ा महामंत्री
सोमेश जैन कोषाध्यक्ष जिनेंद्र जैन वरुण जैन संजीव जैन निशांत जैन राहुल जैन मुकेश जैन सुनील अनिल जैन मुन्ना लाल जैन
आदि ने पूज्य माताजी को श्रीफल अर्पण कर विधान मंडप में दीप प्रज्वलित करते हुए महिलाओं के साथ कलश स्थापित किया . जहां विश्व शांति के लिए विधान पूजन हुआ
जैन युवा संघ के सचिन जैन . ऋषभ और निशांत जैन डिंपी जैन ने बताया कि
दिनांक 20 जून को लेडीज़ एवं किड्स के लिए Special Zumba Session रखा गया है, जिसे ज़ुम्बा ट्रेनर द्वारा आयोजित किया जाएगा।