March 7, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूचना अधिकार अधिनियम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

IMG-20250625-WA0014
  • सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश जोशी व्दारा कार्यशाला को किया संबोधित।

दुर्ग: दिनाँक 24/06/2025* को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग में *सूचना अधिकार अधिनियम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया*। जिसमे दुर्ग जिला के समस्त थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारी तथा मालखाना मोहर्रिर एवं रीडर उपस्थित आये।

*कार्यशाला में सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश जोशी व्दारा सूचना अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर बारीकी से बताया गया तथा अधिनियम के पालन में होने वाली असुविधा अधिनियम के अंतर्गत जानकारी दिया गया।* कार्यशाला में पूछे गए प्रश्नों पर उदाहरण सहित जवाब देकर सभी प्रश्नों पर जवाब दिया गया।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्लू श्रीमती पद्मश्री तंवर , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।