रक्तदान – जीवनदान” के संदेश के साथ आयोजित होगा रक्तदान शिविर…
- रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर 1 जुलाई को करेगा प्रेरणादायक रक्तदान शिविर*
भिलाई: रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन 1 जुलाई 2025 (मंगलवार) को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राधाकृष्ण मंदिर, नेहरू नगर, भिलाई में आयोजित होगा।
यह आयोजन Rotary International President Rtn. Francesco Arezzo एवं Rotary District 3261 Governor Rtn. Amit Jayaswal (2025–26) के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। डिस्ट्रिक्ट 3261 द्वारा निर्धारित 2500 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य में योगदान करते हुए, रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा 101 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि इस शिविर में महिला और पुरुष सदस्य समान रूप से भागीदारी निभाएंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में आशीर्वाद ब्लड बैंक अपनी भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं:
Rtn. Sandeep Agrawal (क्लब अध्यक्ष)Rtn. Niket Mehta (क्लब सचिव)
कार्यक्रम निदेशक Amit Agrawal एवं श्Manish Agrawal
इस संबंध में विस्तृत जानकारी रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के मीडिया रोटे. एवं को-चेयरमैन रोटे. द्वारा सँयुक्त रूप से प्रदान की गई।
इस शिविर का उद्देश्य केवल रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों* को सशक्त बनाना भी है। “Unite for Good” की थीम के अंतर्गत यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर समस्त नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील करता है। आइए, मिलकर एक जीवन बचाने में योगदान दें –
क्योंकि एक यूनिट रक्त, किसी का जीवन बचा सकता है।