March 7, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे…

images (4)
  • ओडिशा से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी, रीजॉय पॉप-अप एग्जीबिशन… 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और रायपुरमें विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वे जशपुर जिले के बगिया में आयोजित एग्री-हॉटी क्रेता विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री तपकरा में नव-निर्मित तहसील कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे. इसके पश्चात वे झाड़सुखद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे. राजधानी पहुंचने के बाद सीएम साय एक निजी होटल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव एक्सीलेंस अवॉर्ड्स कार्यक्रम में भाग लेंगे.

वॉलफोर्ट सिटी में आज राखी प्रदर्शनी

भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में शनिवार को एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रदेशभर से लघु उद्यमी शामिल होंगे. प्रदर्शनी में 35 से अधिक स्टॉल सजेंगे, जिसमें राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकोर शामिल हैं. लघु महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा, इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे होगी.