अपराधी दिग्गी उर्फ दिगेंद्र धीवर को गांव के शीतला चौक से रावण भाठा बाजार चौक तक हथकड़ी लगाकर ग्रामवाशियो की उपस्थिति में पुलिस के द्वारा जुलुश निकाला गया..
ग्राम पंचायत तुलसी में आज दिनाक 28 जून 2025 को आदतन अपराधी दिग्गी उर्फ दिगेंद्र धीवर जो कि गांव में आधी रात को रोज गांव के लोगो को रोककर एवम लोगो के घरों में घुसकर चाकू,छुरी दिखाकर अवैध वसूली एवम जान से मारने की धमकी देकर गांव के लोगो में कई वर्षो से डर का माहौल बना दिया था ,

जिसके ऊपर पूर्व में मंदिर हसौद एवम अन्य थाना में अनगिनत अपराध दर्ज है। जिसे टीम बनाकर गांव के सरपंच सुरेश कुमार धीवर जी उपसरपंच टामेश बघेल सरपंच प्रतिनिधि एवं पंच राजू बैधनाथ धीवर जी ,पुलिस मितान के सदस्य ,गांव की महिलाओ एवं महिला समूह ,

समस्त पंचगण,एवं मंदिर हसौद थाना प्रभारी एवम उनके टीम के साथ मिलकर डिग्गी उर्फ डिगेंद्र धीवर को गिरफ्तार करवाकर गांव के सीलता चौक से रावण भाठा बाजार चौक तक हथकड़ी लगाकर ग्रामवाशियो की उपस्थिति में पुलिश के द्वारा जुलुश निकाला गया तत्पश्चात पुलिश द्वारा न्यायालय में सुपुर्द कर जेल भेजा गया ।
