March 6, 2026

स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय भजनसिंह निरंकारी जी की तृतीय पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन होटल अमित पार्क में किया गया। 

IMG-20250704-WA0007

भिलाई: समृद्धशाली विकसित भिलाई के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय भजनसिंह निरंकारी जी की तृतीय पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन एम आई सी सदस्य लालचंद वर्मा, संजीत चक्रवर्ती महासचिव भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी, अजय सिर बावीकर विधायक प्रतिनिधि, नरसिंह नाथ पूर्व एल्डरमैन, मोहम्मद रफीक कार्यकारिणी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला, जी राजु विधायक प्रतिनिधि के द्वारा होटल अमित पार्क में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी जी के तैलचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी ने निरंकारी जी को अपने जीवन का प्रेरणा स्रोत मानते हुए उनके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से जिम्मेदारी पूर्वक काम करने की बात कही।

नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल जी ने कहा कि पार्षद रहते भजन सिंह निरंकारी जी से कई बार मिला, और जब जब मिला उन्होंने मुझे कहा कि एक दिन बहुत आगे जाएगा।और भिलाई के लिए कुछ करेगा, निरंकारी जी को संत पुरुष कहा ।

सभापति गिरवर बंटी साहू जी ने कहा कि भजन भैया जब भी कोहका आते थे मैं उनसे जरूर मिलता था और उनसे केवल आशीर्वाद मांगता था, और उनके आशीर्वाद से ही आज मैं सभापति बना हूं ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव जी ने भजन सिंह निरंकारी जी को अपने पिता तुल्य मानते हुए अपने कॉलेज के समय पहली मुलाकात बिहार होटल में होने की बात कही, और कहा कि पहली मुलाकात में ही अपनापन का एहसास हुआ, और हमेशा निरंकारी जी का आशीर्वाद, मार्गदर्शन मिलता रहा। समाजसेवीसंजय ओझा जी ने कहा कि भजन सिंह जी हमेशा अपने साथियों को, भिलाई के लोगों को आगे बढ़ाने का सोचते थे, संजय ओझा जी ने बताया कि एक समय ऐसा था जब सेक्टर एरिया को स्वर्ग और सुपेला क्षेत्र को नरक कहा जाता था।मगर निरंकारी जी ने साडा अध्यक्ष बनने के बाद भिलाई को विकसित भिलाई बनाया ।

एम आई सी सदस्य संदीप निरंकारी जी ने कहा कि मै धन्य हु कि मुझे भजन सिंह निरंकारी के रूप में पिता मिला। संदीप निरंकारी जी ने आगे कहा कि मेरे पिता परिवार को व्यापार को सत्संग को राजनीति को सभी कार्य को बहुत जिम्मेदारी से निभाते थे। और अपने साडा कार्यकाल में प्रदर्शनी परिसर, दक्षिण गंगोत्री, आकाशगंगा, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को बसाने एवं बनाने का कार्य भी किया। अमित होटल के डायरेक्टर समाज सेवी सुभाष साव जी ने कहां की भजन सिंह निरंकारी जी ऐसे इंसान थे जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचते थे। यह कभी नहीं देखेते थे कि यह किस पार्टी के हैं उनके पास जो भी काम लेकर जाते सभी का काम करते थे।

ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप जी, प्रमोद प्रभाकर जी, सेवा दल से जे आर साहू जी, वाई के सिंग जी, सेवा दल के प्रदेश सचिव अनिल सिंह जी, महेश जयसवाल जी, राजेश गुप्ता जी, सर सीज घोष जी, जानकी साहु जी ने भी संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन पार्षद व एम आई सी सदस्य लालचंद वर्मा और आभार व्यक्त जिला कांग्रेस महामंत्री संजीत चक्रवर्ती ने किया l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि अजय शिरबाविकर , पूर्व एल्डरमैन नरसिंह नाथ , पूर्व पार्षद मो रफीक , पूर्व पार्षद जी राजू ,जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी जी, एम आई सी सदस्य साकेत चंद्राकर जी,एम आई सी आदित्य सिंह जी, एम आई सी सदस्य केशव चौबे जी, पार्षद सुरेश वर्मा जी पार्षद उमेश साहू जी, पार्षद के जगदीश जी,विक्की शर्मा जी , अशोक गुप्ता ,प्रभाकर जन्बंधु ,सौरभ मिश्रा जी,आकाश कन्नौजे जी,बीमन दास गोरा दादा,इसराइल खान जी, डी सरपाल जी,राजकुमार चौधरी जी, अनुसुइया मरकाम जी, निरंजन बिसाई जी, उमा शंकर साहु जी,दुर्गा साहु जी, राजेश शर्मा, प्रभाकर जनबंधु जी, इसराइल खान जी राजकुमार चौधरी जी,राजेश साहू जी ,राजेंद्र महिलांग जी, बीमन दास जी दिनेश गुप्ता जी, नीतीश कश्यप जी, आर डी कोरी जी, इस्माइल खान जी,अजय यादव जी,बुद्ध शरन बोरकर जी, राजेश मेश्राम जी,नीतीश कश्यप सहित सैकड़ों प्रबुद्धजनो ने पुण्य स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया